फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने गिनाईं जीएसटी की खामियां

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देते व्यापारी- अमर उजाला - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा/जलेसर/अलीगंज। जिले में मंगलवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने जीएसटी की खामियां गिनाईं। साथ ही डीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। तहसील जलेसर और अलीगंज में भी व्यापारियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एटा कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि सरकार ने व्यापारियों के लिए पेंशन की घोषणा की। इसका स्वागत करते हैं लेकिन जीएसटी को सरलीकृत किया जाए। चार दरों को समाप्त कर एक 12 फीसदी दर रखी जाए। जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता और अन्य पदाधिकारियों ने डीएम को शहर में गंदगी, नाले जाम सहित अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया। वहीं व्यापारियों के शस्त्र लाइसेंस बनवाने की भी मांग की। सुधीर वार्ष्णेय, अनंत विजय, ब्रजेश कुमार, संजीव गुप्ता, प्रमोद महाजन, राजकुमार भरत, राजू गप्ता, मनोज जैन, रजनीश जैन मौजूद रहे। अंत में व्यापारियों ने 24 सूत्रीय ज्ञापन डीएम सुखलाल भारती को सौंपा। जलेसर में नगर अध्यक्ष मनोज कुमार वार्ष्णेय के नेतृत्व में व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपकर नगर में व्यापारियों के साथ हुई घटनाओं का खुलासा करने की मांग की। नाजिर अंसारी, जितेंद्र दत्त मिश्रा, लोकेश वर्मा, मनीष परमार, पवन कुमार वार्ष्णेय मौजूद रहे। अलीगंज में नगर अध्यक्ष अजयपाल सिंह के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। युवा नगर अध्यक्ष शेखर गुप्ता, राहुल पाठक, राजेशकुमार, रतनप्रकाश गुप्ता, दीपक गुप्ता, अनुज गुप्ता, अमरीश गुप्ता, आदेश दीक्षित शरीफ खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें