फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मॉडल रोड के नाम पर व्यवसायियों को मिला जख्म, नरक बनी जिंदगी

Fri, 09 Jan 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
123... अमर होटल से विभव नगर की ओर जाने वाली सड़क को खोद दिया।
विज्ञापन
आगरा। विभव नगर रोड को मॉडल रोड बनाने के नाम पर क्षेत्रीय जनता और व्यापारी परेशान हैं। होटल अमर से जग्गी नर्सिंग होम तक खोदी गई सड़क कच्चे रास्ते में तब्दील हो चुकी है, जो वाहन चालकों को जख्म दे रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि एक महीने से चल रहे इस कार्य को सीवर लाइन डालने के बाद बीच में ही रोक दिया। इससे हजारों लोग और पर्यटक परेशान हो रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता देवकीनंदन सोन ने बताया कि सड़क की एक साइड पूरी तरह बंद है। दूसरी ओर खुदाई और मिट्टी फैली होने के कारण स्कूल बसें, एंबुलेंस और ऑटो रेंग-रेंग कर निकल रहे हैं। सबसे बुरा हाल रामतेज हॉस्पिटल के सामने है। अवैध रूप से बने डलावघर से मांस की दुर्गंध ने लोगों का सांस लेना मुश्किल कर दिया है।
होटल और अस्पतालों पर ताला लगने की नौबत
इस मार्ग पर दर्जनों होटल, बैंक और बड़े अस्पताल स्थित हैं। उबड़-खाबड़ रास्तों के कारण लोग चोटिल हो रहे हैं। उड़ती धूल से अस्थमा और एलर्जी की समस्या बढ़ रही है। स्थानीय निवासी बंगाली बाबू सोनी ने कहा कि नगर निगम मुख्यमंत्री की मंशा पर पानी फेर रहा है। व्यवसायियों ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर नाराजगी जताई है। लोगों ने सुझाव दिया कि पहले चरण में होटल अमर से राजपुर चुंगी तक का कार्य पूर्ण किया जाए। उसके बाद ही अगले चरण की खुदाई हो। इस दौरान रूपसिंह सोनी, विनोद आनंद, परमजीत सिंह, राजेंद्र भारती, सत्यप्रकाश, महेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें