फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगपति ने बांकेबिहारी मंदिर को दिया दो करोड़ का चेक, अनूठी है आस्था की यह कहानी

Mon, 25 May 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)

सार

  • उद्योगपति ने कारोबार में पार्टनर बना रखे हैं बांकेबिहारी महाराज, साल में देते हैं हिस्सा
  • प्रत्येक माह आते हैं, लॉकडाउन में नहीं हो सके दर्शन, मंदिर की देहरी पर टेका माथा
विज्ञापन
ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी वृंदावन में श्रद्धालुओं की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र श्री बांकेबिहारी मंदिर है। यही कारण है कि लॉकडाउन के दौर में भी भक्त अपने आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज को भी नहीं भूले। एक उद्योगपति ने मंदिर की देहरी पर माथा टेकने के बाद ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के नाम दो करोड़ रुपये का चेक दिया। इसके पीछे उद्योगपति की अनूठी आस्था है।  
विज्ञापन

कारों के पार्ट्स बनाने का कारोबार करने वाले मदरसन सूमी लिमिटेड कंपनी के मालिक चांद सहगल लॉकडाउन में भी अपने आराध्य को ठाकुर बांकेबिहारी को नहीं भूले। शुक्रवार को वृंदावन पहुंचे चांद सहगल लॉकडाउन के कारण ठाकुरजी के दर्शन तो नहीं कर पाए, लेकिन देहरी पर माथा जरूर टेका। 

उद्योगपति चांद सहगल ने हर साल की तरह दो करोड़ का चेक मंदिर ठाकुर श्री बांकेबिहारी महाराज के प्रबंधक प्रशासन को सौंपा। प्रत्येक वर्ष अप्रैल में ही यह चेक सौंपने उद्योगपति आते थे, पर लॉकडाउन के कारण अबकी बार एक महीने से देरी से यह चेक सौंपा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

15 साल से लगातार करते रहे हैं सेवा

बताया जाता है ठाकुर बांकेबिहारी की यह सेवा उद्योगपति पिछले 15 साल से लगातार करते चले आ रहे हैं। बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक प्रशासन मुनीश शर्मा ने बताया कि उद्योगपति यह चेक प्रत्येक साल देने आते हैं, वहीं प्रत्येक माह दर्शन भी करते हैं। उद्योगपति सहगल ने कारोबार में ठाकुर बांकेबिहारी महाराज को पार्टनर बना रखा है।  

कई उद्योगपतियों के पार्टनर हैं ठाकुर बांकेबिहारी

यह तो केवल बानगी मात्र है। ठाकुर बांकेबिहारी को बिजनेस में कई उद्योगपतियों ने पार्टनर बना रखा है। करीब दो करोड़ का चेक तो एक ही उद्योगपति ने सौंपा है। न जाने कितने उद्योगपतियों ने चेक सौंपे होंगे। माना जा रहा है कि कई और करोड़ के चेक भी आए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें