मृतक विनोद की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन
शनिवार की सुबह मेडिकल संचालक ने गांव से अपने पांचों भाई व अन्य ग्रामीणों को बुला लिया। सभी लाठी, डंडों, सरिया व असलहा लेकर आ गए। आरोपियों ने विनोद को दुकान से खींचकर मारपीट शुरू कर दी।
दुकान पर मौजूद विनोद के भतीजे आलोक ने चाचा को पिटते देखा तो चीख-पुकार मचा दी। शोर सुनकर दुकान के पास स्थित घर से पिता जगदीश, बुआ रिया दौड़कर बाहर आए। हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की।
विनोद की पत्नी अनीता, पुत्र अंश पहुंचा तो उनको भी पीटा गया। जिससे ये लोग भी घायल हो गए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी
विनोद की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां से उसे अलीगढ़ भेजा गया, जहां विनोद की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विनोद की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं एहतियातन क्षेत्र में पुलिस तैनात कर दी गई। सीओ आईपी पांडेय ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। भाई जगदीश की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
सीओ आईपी पांडेय ने बताया कि पैसे के लेनदेन के विवाद में मारपीट की घटना में कारोबारी की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
बाजार हो गए बंद
अशोक नगर में दो कारोबारियों के बीच के विवाद में एक की मौत होने की सूचना के बाद आसपास के दुकानदार भी दहशत में आ गए। आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। अशोक नगर क्षेत्र का पूरा बाजार बंद हो गया।