फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की मंदी दूरी होने की उम्मीद, नवरात्र में 400 करोड़ के कारोबार का अनुमान

Wed, 07 Oct 2020 10:38 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

17 अक्तूबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होने वाले है। कारोबारियों ने इस नौ दिन के पर्व में लॉकडाउन से कारोबार पर छाई मंदी छटने के आसार जताए हैं। कारण पर्व शुरू होते ही सहालग की खरीदारी भी शुरू हो जाएगी। यह सिलसिला फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
सोना - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार नवरात्र में कारोबारियों को उम्मीद है कि बाजार पूरी रौ में लौट आएगा। अभी भीड़ तो आ रही है लेकिन बिक्री कम है। नवरात्र में ऑटोमोबाइल, सराफा और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को 400 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कारोबार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन



इसमें करीब 70 करोड़ रुपये कीमत के वाहन, 250 करोड़ रुपये का कीमती धातु में निवेश और 100 करोड़ रुपये का इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के खरीदारी का अनुमान है। इस कारण कारोबार में चमक दिखने लगी है। हालांकि बीते वर्ष की तुलना में ये आंकड़ा 10 फीसदी कम माना जा रहा है। 


17 अक्तूबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होने वाले है। कारोबारियों ने इस नौ दिन के पर्व में लॉकडाउन से कारोबार पर छाई मंदी छटने के आसार जताए हैं। कारण पर्व शुरू होते ही सहालग की खरीदारी भी शुरू हो जाएगी। यह सिलसिला फरवरी तक चलेगा। इस बीच करवाचौथ, दीपोत्सव और नववर्ष जैसे मौके भी आएंगे। इन सबका असर कारोबार पर दिखने लगा है। इसको देखते हुए कंपनियों ने बड़ी छूट भी देनी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

2500 वाहन बिकने का अनुमान
ये नवरात्र ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए शानदार होने वाला है। चारपहिया और दोपहिया मिलाकर 2500 वाहन बिकने का अनुमान है। अभी तक 1600 वाहन की बुकिंग हो चुकी है। हालांकि बीते वर्ष की तुलना में ये आंकड़ा 10 फीसदी कम है। - मयंक बंसल, संस्थापक आगरा ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन।

बुकिंग का सिलसिला 10 दिनों से चालू
आगामी पर्व सराफा बाजार के लिए अच्छा साबित हो सकता है। लगभग 250 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। बुकिंग का सिलसिला बीते 10 दिनों से चालू है। अभी तक औसतन 100 करोड़ की बुकिंग हो चुकी है। जो कि बीते वर्ष से 10 करोड़ कम है। -राजू मेहरा, अध्यक्ष, श्री सराफा स्वर्णकार एसोसिएशन नमक मंडी।

एलईडी टीवी की मांग सबसे अधिक

इलेक्ट्रॉनिक कारोबार को 100 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। अब तक औसतन 60 करोड़ रुपये की बुकिंग है। बीते वर्ष 70 करोड़ रुपये की बुकिंग हो चुकी थी। वहीं, इस समय सबसे अधिक एलईडी टीवी की मांग बनी हुई है। - विनय मित्तल, कारोबारी।
 
विज्ञापन

कारोबार जगत को त्योहार से आस  
नवरात्र को लेकर कारोबार जगत को काफी आस है। बीते कुछ माह कारोबारियों के लिए संकट भरे गुजरे हैं। बाजार में दिख रही चहलपहल से लग रहा है कि कारोबार में नकद की तरलता फिर से बढ़ेगी।  - भूपेंद्र सिंह सोबती, प्रभारी पश्चिमी उप्र, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल।

युवाओं में महंगी बाइक को लेकर उत्साह

युवाओं में महंगी बाइक को लेकर उत्साह चरम पर दिख रहा है। शोरूम में एक लाख रुपये से अधिक की कीमत वाली बाइक की बुकिंग में बीते साल की तुलना में 40 फीसदी तेजी देखने को मिल रही है। - अभिषेक श्रीवास्तव, दोपहिया वाहनों के डीलर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें