फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत...मच गई चीखपुकार, दो युवकों की माैके पर माैत; चार लोग गंभीर घायल

Wed, 24 Sep 2025 11:20 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

हादसे में अंशुल और रूप किशोर की मौत हो गई। जबकि पान देवी को छोड़कर अन्य सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
हादसे के बाद जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सहावर-सोरों रोड पर बुधवार की रात दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना पर एएसपी और सीओ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइकें हटाकर रोड जाम खुलवाया।
विज्ञापन


गांव मामों निवासी अंशुल (19) पुत्र राजेंद्र बुधवार की रात मां पान देवी (55), भांजे लवकुश (9) पुत्र ब्रजपाल निवासी याकूतगंज थाना सहावर और भांजी रिया (5) पुत्री फरिया जनपद फिरोजाबाद के साथ ननिहाल से बर्थडे पार्टी में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहा था। तभी सहावर-सोरों रोड पर गैस गोदाम के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। दूसरी बाइक पर नितिन (18) पुत्र हेतराम निवासी हिमा थाना सोरों, रवि पुत्र कन्हैयालाल निवासी कमालगंज जिला फर्रुखाबाद और रूप किशोर (36) पुत्र ओमप्रकाश निवासी नगला रामचंद्र थाना सोरों सवार थे।

हादसे में अंशुल और रूप किशोर की मौत हो गई। जबकि पान देवी को छोड़कर अन्य सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं, पान देवी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पान देवी ने बताया कि घर पर रात में देवी जागरण होना था। पूरा घर उसकी तैयारी में जुटा था। हादसे में अंशुल की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर एएसपी सुशील कुमार और सीओ सदर आंचल चौहान ने घटनास्थल और जिला अस्पताल पहुंचकर पूछताछ की। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइकों को हटाकर रास्ता साफ कराया। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें