उत्तर प्रदेश के आगरा में प्राइवेट बस और ऑटो के लिए संभागीय परिवहन विभाग की तरफ से परमिट जारी किया जाता है। परमिट के कई नियम भी होते है। इन नियम का पालन प्राइवेट बस और ऑटो चालक नहीं कर रहे है। आरटीओ की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे में डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाना मुश्किल नजर आ रहा है।