फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिल्ली मार्ग पर हर घंटे मिलेगी बस

Tue, 29 Oct 2024 10:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। दिवाली पर यात्रियों को समय से घर पहुंचाने के लिए रोडवेज ने पहल की है। दिल्ली मार्ग पर जहां हर घंटे बाद बस का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। वहीं अन्य मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। त्योहार पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज ने नियमित और संविदा चालकों सहित परिचालकों की छुट्टी निरस्त कर दी हैं।
विज्ञापन

दिवाली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने दिल्ली मार्ग पर यात्रियों को सुविधा देने का निर्णय लिया है। हर घंटे दिल्ली मार्ग के लिए बस मिलेगी। एटा होकर दिल्ली और कौशांबी तक बसें संचालित होंगी। वहीं यमुना एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली के लिए एक बस का संचालन पहले की तरह ही रहेगा। आगरा, फर्रुखाबाद, इटावा मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। बसों का संचालन समय से हो इसके लिए रोडवेज के दो कर्मचारी बस स्टैंड के पूछताछ काउंटर पर मौजूद रहेंगे। डिपो से जाने वाली हर बस की एंट्री की जाएगी। एआरएम और स्टेशन प्रभारी त्योहार पर बस स्टैंड परिसर में मौजूद रहकर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधा का नियमित रूप से पर्यवेक्षण करेंगे।


बस स्टैंड से होकर गुजरेंगी बसेें

मैनपुरी। जिले से होकर गुजरने वाली सभी बसें बस स्टैंड होकर गुजरेंगीं। कोई भी बस सीधे बाईपास होकर नहीं जाएगी। मुख्यालय से मिले निर्देश पर बस स्टैंड पर हर बस के चालक और परिचालक को पूछताछ काउंटर पर आने और जाने का समय दर्ज कराना होगा। बाहर से गुजरने वाली बसों के डिपो के एआरएम को चालक और परिचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन



छुट्टियों पर लगाई गई रोक

मैनपुरी। दिवाली के चलते रोडवेज में कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। दस दिन तक रोजाना ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को परिवहन विभाग नकद प्रोत्साहन राशि देगा। चालक और परिचालकों के साथ ही वर्कशाप कर्मचारियों को भी नियमित रूप से ड्यूटी करने पर प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया जाएगा। चालक और परिचालक को ड्यूटी पूरी होने पर प्रोत्साहन धनराशि नगद दी जाएगी।


दिवाली पर यात्रियों को आने-जाने में परेशानी न हो इसके लिए विभाग ने पॉलिसी तैयार कर ली है। कर्मचारियों की प्रोत्साहन राशि देने के साथ ही बसों के फेरे बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है। राजस्व की चोरी न हो इसके लिए सचल दल रास्ते में बसों की चेकिंग भी करेंगे।
विज्ञापन


संजीव कुमार, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें