फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: फिल्मी स्टाइल में रोकी बस, चालक-परिचालक से की लूट, एसयूवी सवारों ने की वारदात

Fri, 10 Feb 2023 07:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

दिनदहाड़े हुई इस घटना से बस सवार लोगों में दहशत फैल गई। कई सवारियों ने वारदात का वीडियो भी बनाया। इस दौरान सवारियों ने मार्ग से गुजर रहे डीएम का काफिला रोक लिया।
विज्ञापन
डीएम के बात करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी मार्ग पर महाबोधि महाविद्यालय के पास यूनियन की एक बस को एसयूवी सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद चालक और परिचालक को नीचे खींच कर पीटने लगे। सोने की चेन व नकदी लूट कर ले गए। कई सवारियों ने वारदात का वीडियो भी बनाया। घटना से आक्रोशित लोगों ने मार्ग से गुजर रहे डीएम का काफिला रोक लिया।

विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे यूनियन की एक बस सवारियां लेकर मैनपुरी जा रही थी। जैसे ही बस मैनपुरी मार्ग पर महाबोधि महाविद्यालय के पास पहुंची, तभी से एक काले रंग की एसयूवी कार आगे निकली और बस के सामने खड़ी हो गई। अचानक कार को सामने देख चालक ने बस को रोक दिया। इसके बाद एसयूवी से निकले बदमाशों ने बस में चढ़ कर चालक राजेश सिंह निवासी नगला बलसिंह और परिचालक आर्यन प्रताप उर्फ राजू को नीचे खींच लिया। बदमाश दोनों को पीटने लगे, इस दौरान दोनों के गले से सोने की चेन, 12500 रुपया की नकदी भी लूट ली गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात का बस में मौजूद कुछ सवारियों ने वीडियो भी बनाया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश एसयूवी में बैठकर भाग निकले। वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

दिनदहाड़े मैनपुरी मार्ग एसयूवी सवारों द्वारा अंजाम दी गई वारदात के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। बस मालिक व अन्य कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। मार्ग पर भीड़ के चलते जाम की स्थिति बन गई। इस बीच मार्ग से डीएम का काफिला गुजरा तो सभी ने उन्हें रोक लिया। डीएम ने बाहर निकल कर लोगों की बात सुनी और पूरी घटना के बारे में जानकारी ली। डीएम अविनाश कृष्ण ने चौकी प्रभारी शंकर सिंह को घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। पुलिस कर्मियों ने मार्ग पर लगी भीड़ को हटाया, इसके बाद डीएम का काफिला वहां से चला गया।
विज्ञापन


किशनी के प्रभारी निरीक्षक अनिक सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व किराए को लेकर हुए विवाद के चलते मारपीट की घटना हुई है। लूट के आरोप गलत हैं, पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Firozabad: जयमाला पर दूल्हे ने की ऐसी हरकत, दुल्हन हुई शर्म से पानी-पानी, शादी से किया मना, वापस लौटी बरात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें