फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सौंरिख से कुसमरा होते हुए आगरा के लिए शुरू हुई बस सेवा

Tue, 14 Mar 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

मैनपुरी डिपो की एक बस का संचालन सौंरिख से आगरा तक के लिए शुरू किया गया है। सौंरिख से रोजाना सुबह छह बजे चलकर रामनगर कुसमरा होते हुए मैनुपरी बस स्टैंड से सवारियां लेकर आगरा जाएगी। शाम के समय बस मैनपुरी होकर सौंरिख जाएगी।

मैनपुरी डिपो की एक और बस को देहात सेवा में शामिल किया गया है। मैनपुरी डिपो की एक बस का संचालन कन्नौज जिले के कस्बा सौंरिख से शुरू किया गया है। मैनपुरी डिपो की यह बस सुबह छह बजे सौंरिख से चलेगी। रास्ते में रामनगर कुसमरा से सवारियां मैनपुरी होकर आगरा तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा से शाम को यह बस आगरा से मैनपुरी होते हुए ही सौंरिख वापस जाएगी। एआरएम पीके श्रीवास्तव का कहना है कि कन्नौज जिले के सौंरिख से आगरा तक के लिए मैनपुरी डिपो की एक बस का संचालन शुरू किया गया है। इससे कुसमरा क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें