महाकुंभ (प्रयागराज) के लिए श्रद्धालुओं के लिए बसों की कोई कमी नहीं होगी। यह दावा परिवहन निगम के अधिकारियों का है। सुबह से शाम तक आईएसबीटी और अन्य स्टैंड से बसों का संचालन किया जा रहा है। सीट बुकिंग के लिए काउंटर खोल दिए है। यात्री कम होने की वजह से फिलहाल 8 से 10 बसें प्रयागराज के लिए जा रही हैं।