कासगंज। एक जून से परिवहन विभाग बसों के संचालन की तैयारी कर रहा है। लेकिन कोरोना संक्रमण रोकने की गाइड लाइन के अनुसार डिपो के पास पर्याप्त इंतजाम ही नहीं है। आलम यह है कि डिपों में महज एक ही थर्मल स्कैनर है। इससे रास्ते में चढ़ने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग कैसे होगी।
लॉकडाउन के कारण 25 मार्च से रोडवेज के सभी नियमित मार्गों पर बसों का संचालन बंद है। शासन की ओर से एक जून से 20 बसों के संचालन की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए डिपों ने 11 मार्ग भी निर्धारित कर लिए हैं। प्रत्येक बस में 30 सवारियों को बैठने के इंतजाम होंगे।
बसों के संचालन के लिए शासन की गाइड लाइन के हिसाब से बस में चढ़ने से पहले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। तापमान सामान्य होने पर ही यात्री को बस में चढ़ने दिया जाएगा। लेकिन डिपो के पास एक ही स्कैनर है। इससे रास्ते में चढ़ने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग कैसे होगी। यह सबसे बड़ा सवाल है।
बसों के संचालन को शासन से रूट मांगे गए थे जो बनाकर भेज दिए गए, लेकिन अभी बसों के संचालन शुरू करने के लिए कोई निर्देश नहीं मिले हैं। बसों में बैठने वाले यात्रियों की जांच के लिए विभाग के पास एक थर्मल स्कैनर है। चालक परिचालकों व यात्रियों के लिए सैनिटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था है। बसों के संचालन के समय यदि बीच रास्ते से यात्रियों के बिठाने के संबंध में जो भी गाइड लाइन होगी उसका पालन किया जाएगा। संजीव कुमार सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक