फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक्सप्रेसवे पर बस ने पिकअप को मारी टक्कर, हुआ विवाद

Fri, 24 Nov 2023 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार की रात एक स्लीपर बस और पिकअप टकरा गई। हादसे में कोई चोटिल तो नहीं हुआ। लेकिन दोनों पक्ष के बीच मारपीट की नौबत आ गई। सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों वाहन वहां से जा चुके थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 88/89 किमी पर बुधवार की देर रात आगरा से लखनऊ जा रही एक स्लीपर बस पिकअप से टकरा गई। हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। लेकिन बस और पिकअप चालक के बीच वाहन सही कराने को लेकर विवाद हो गया। बस चालक और परिचालक ने पिकअप चालक राकेश निवासी बड़ौदा थाना महुआ दौसा राजस्थान से गाड़ी सही कराने के लिए कहा। उसने मना कर दिया तो बात मारपीट तक पहुंच गई। इस बीच राकेश गाड़ी छोड़ कर वहां से चला गया। इसके बाद राकेश का साथी अनुराग मीणा बस ठीक कराने को राजी हो गया। दोनों वाहन मौके से चले गए। उधर राकेश की सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कोई भी नहीं मिला। जानकारी करने पर पता चला कि बस व पिकअप बांगरमऊ पहुंच गए हैं। इसके बाद राकेश भी वहां से चला गया। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें