फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फर्रुखाबाद-कानपुर मार्ग पर बसों के बढ़ेंगे फेरे

Fri, 29 Mar 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद-कानपुर मार्ग पर बसों के बढ़ेंगे फेरे
विज्ञापन


प्रमुख सचिव परिवहन के पत्र के बाद कवायद शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। फर्रुखाबाद और कानपुर मार्ग पर मैनपुरी डिपो की संचालित बसों के नियमित रूप से फेरे बढ़ेंगे। चालक और परिचालक को नियमित फेरे पूरे करने पड़ेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए इन मार्गों पर संचालित हो रही बसों के नियमित फेरे बढ़ाने की कवायद शुरू की गई है।

मैनपुरी डिपो में 74 बसों का बेड़ा है। इनमें निगम की 72 तथा अनुबंधित दो बसें शामिल हैं। डिपो की दो बसें फर्रुखाबाद तथा दो बसें कानपुर मार्ग पर संचालित हो रही हैं। दोनों मार्ग पर सवारियों की संख्या को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव मुख्यालय में विचाराधीन है। त्योहार पर इन दोनों मार्ग पर सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता ही है। आम दिनों में भी इन मार्ग पर जाने के लिए यात्री परेशान होते हैं।
विज्ञापन


मैनपुरी डिपो की बसों की संख्या कम होने के साथ ही दूसरे डिपो की बसें बाईपास से निकलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रियों की परेशानी दूर करने राजस्व बढ़ाने के लिए प्रमुख सचिव परिवहन ने दोनों मार्ग पर बसों के नियमित फेरे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। प्रमुख सचिव परिवहन के पत्र के बाद एआरएम ने संचालन प्रभारी को बसों के संचालन की व्यवस्था करने को कहा है।
विज्ञापन



परिवहन निगम लगातार यात्रियों की सुविधा के लिए काम कर रहा है। नए मार्ग पर बसों के संचालन के साथ ही नियमित फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में शीघ्र ही व्यवस्था शुरू की जाएगी।

संजीव कुमार, एआरएम मैनपुरी डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें