फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एटा में बरातियों को लेकर आ रही बस पहले टेंपो से टकराई, फिर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी; मची चीख पुकार

Fri, 12 Jul 2024 07:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

बरातियों को लेकर आ रही स्कूल बस टेंपो को रौंदकर खाई में पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
 
विज्ञापन
खाई में पलटी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह स्कूल बस ने टेंपो को रौंद दिया। इसके बाद खाई में पलट गई। हादसे में टेंपो चालक घायल हुआ है। बस में बराती बैठे हुए थे। बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन


 

थाना अलीगंज क्षेत्र के नगला सवल स्थित एक विद्यालय की स्कूल बस यूपी 24एटी 3889 शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे फर्रुखाबाद से बरातियों को लेकर वापस आ रही थी। तेज रफ्तार होने के चलते अचानक बेकाबू हो गई और नगरिया मोड़ के पास सामने आ रहे टेंपो को रौंदते हुए काफी दूर तक ले गई। इसके बाद जाकर खाई में पलट गई।

 
विज्ञापन

हादसे में टेंपो चालक प्रदीप कुमार निवासी तुगई थाना अलीगंज घायल हो गया। जबकि बस चालक महीपाल और परिचालक रोहित कुमार के हल्की चोटें आईं हैं। गनीमत रही कि बस में बैठे करीब 50 बरातियों में से किसी को चोट नही आई। सूचना मिलने पर थाना अलीगंज और नयागांव पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां हाइड्रा की मदद से खाई में पलटी बस को निकलवाया गया। घायल टेंपो चालक को सीएचसी अलीगंज पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें