फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में बर्न यूनिट तैयार, मरीजों को चिकित्सकों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बर्न यूनिट एवं प्लास्टिक सर्जरी केंद्र बनकर तैयार हो गया है। डॉक्टरों की तैनाती और उपकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। सीएमएस ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही यूनिट में उपचार शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में 237.88 लाख की धनराशि से वर्ष 2018 में बर्न यूनिट एवं प्लास्टिक सर्जरी केंद्र का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। बर्न यूनिट बनकर तैयार है। लोगों को उपचार आदि की सुविधा देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सीएमएस ने बर्न यूनिट बनने के बाद शासन और विभाग को पत्र भेजा है। इसमें यूनिट के संचालन के लिए डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ और प्लास्टिक सर्जरी यंत्रों की मांग की गई है। सीएमएस के अनुसार शीघ्र ही जिले में बर्न यूनिट के साथ ही प्लास्टिक सर्जरी शुरू हो जाएगी।
मरीजों को किया जाता था रेफर
अभी तक जिले में आग की घटनाओं में जलकर घायल होने वाले मरीजों के लिए वातानुकूल भवन की व्यवस्था नहीं थी। सामान्य वार्ड को ही बर्न वार्ड का रूप देकर मरीजों को रखा जाता है। गंभीर मरीजों को मशीनों और उपचार के अभाव में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में घायलों की भी होगी सर्जरी
बर्न यूनिट में केवल जले हुए मरीजों का उपचार ही नहीं होगा, बल्कि उनकी सर्जरी भी होगी। साथ ही दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों को भी प्लास्टिक सर्जरी का लाभ मिल सकेगा।
वर्जन
बर्न यूनिट एवं प्लास्टिक सर्जरी केंद्र पूरी तरह से तैयार हो चुका है। संचालन के लिए मानव संसाधन की मांग शासन और विभाग से की गई है। उम्मीद है कि शीघ्र ही व्यवस्थाएं उपलब्ध होंगी और केंद्र पर मरीजों को उपचार दिया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. आरके सागर, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें