फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर के घर से चोरी: आधी रात को आए चोर, नकदी और आभूषण संग दस्तावेज भी ले उड़े

Fri, 01 May 2026 10:32 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के थाना न्यू आगरा के दयालबाग स्थित श्रीराधे ग्रीन्स अपार्टमेंट में रहने वाले प्रो. राजकुमार मीना के घर चोरी हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना न्यू आगरा के दयालबाग स्थित श्रीराधे ग्रीन्स अपार्टमेंट में रहने वाले एक प्रोफेसर के घर बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने ताला और ग्रिल तोड़कर घर में रखे करीब 45,200 रुपये नकद, लाखों रुपये के जेवर और महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा लिए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, डीईआई संस्थान में कार्यरत प्रोफेसर राजकुमार मीना ने पुलिस को बताया कि वह 25 अप्रैल की सुबह अपने संस्थान गए थे और उसी शाम अपने परिवार के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। 27 अप्रैल की शाम को जब वह घर लौटे तो उन्होंने देखा कि उनके दरवाजे का ताला और ग्रिल टूटे हुए थे। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और नकदी, जेवर व दस्तावेज गायब थे।
विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए, थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रोफेसर की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस चोरी की घटना के संबंध में सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके और उन्हें पकड़ा जा सके। इस चोरी की घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें