फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में चोरी: खुशियों के बीच वारदात, दुल्हन की मां का बैग हुआ गायब; CCTV दिखाने से इनकार पर बढ़ा विवाद

Fri, 01 May 2026 10:30 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में एक मैरिज होम से दुल्हन की मां का गहनों और नकदी से भरा बैग चोरी हो गया। कर्मचारियों के सीसीटीवी की रिकाॅर्डिंग नहीं दिखाने पर विवाद हुआ। 
विज्ञापन
दुल्हन सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में एक मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान दुल्हन की मां का गहनों और नकदी से भरा बैग चोरी हो गया। घटना के बाद कर्मचारियों द्वारा सीसीटीवी फुटेज दिखाने से इनकार करने पर विवाद की स्थिति बन गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी है और मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

 

कस्बा जगनेर निवासी कांता प्रसाद मित्तल ने बताया कि 20 अप्रैल को उनकी बेटी सोनिया की शादी रोहता, ग्वालियर रोड स्थित कृष्णा पैलेस मैरिज होम में संपन्न हुई। शादी की खुशियों के बीच उस समय हड़कंप मच गया जब रात करीब 9 से 10 बजे के बीच उनकी पत्नी सरोज देवी का बैग चोरी हो गया। बैग में सोने-चांदी के गहने और करीब 68 हजार रुपये नकद रखे हुए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। शादी के कार्यक्रम संपन्न होने के बाद, पीड़ित की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। परिवार ने मैरिज होम के कर्मचारियों पर सीसीटीवी फुटेज दिखाने से टालमटोल करने का आरोप लगाया, जिससे चोरी के संबंध में जांच में बाधा आ रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की जा रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस ने जल्द से जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है। इस घटना ने शादी जैसे शुभ अवसर पर भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें