फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार काटकर चोरी: फतेहपुर सीकरी में चोरों ने दो मकानों को बनाया निशाना, लाखों के जेवर-नकदी ले उड़े

Sat, 23 May 2026 01:25 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फतेहपुर सीकरी के गांव गोठरा में चोरों ने दो घरों में सेंध लगाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। सुबह घटना का पता चलते ही गांव में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
दीवार काटकर चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के गांव गोठरा में शुक्रवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन





जानकारी के अनुसार गांव गोठरा निवासी परमानंद पुत्र लक्ष्मीनारायण के घर में चोर पीछे की दीवार में नकब लगाकर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखी सोने की पांच अंगूठियां, झुमकी, मंगलसूत्र, पेंडल, चैन तथा चांदी की करधनी और तीन पाजेब चोरी कर लीं। इसके बाद चोरों ने गांव निवासी बलबीर पुत्र उम्मेद के घर को निशाना बनाया। बताया गया है कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे और वहां से नकदी व जेवरात समेट ले गए।
विज्ञापन


शनिवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। चोरी की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने आसपास तलाश की तो खेतों में खाली डिब्बे और जेवरात के खाली बाक्स पड़े मिले। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
विज्ञापन


पीड़ितों ने थाना पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें