फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: चारे के साथ कट गए 500-500 रुपये के नोट, कतरन देखकर दंग रह गए लोग

Sun, 16 Jan 2022 05:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

दो दिन पहले घर में नकदी और जेवरात चोरी हो गए थे। शनिवार को चारे के साथ 500-500 के नोट कट गए। माना जा रहा है कि चोरी करने वाले ने नकदी चारे में छिपाई होगी। 
विज्ञापन
चारे में पड़ी नोटों की कतरन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के गांव अल्हैपुर में ग्रामीण उस समय दंग रह गए, जब पशुओं का चारा काटने वाले मशीन से चारे के साथ 500-500 रुपये के नोटों की कतरन जमीन पर दिखाई दी। ग्रामीणों के अनुसार इन नोटों की कीमत करीब एक लाख से अधिक हो सकती है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दो दिन पूर्व गांव अल्हैपुर निवासी एक किसान के मकान में चोरी की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को जानकारी मिली कि घर से सोने चांदी के गहने और करीब एक लाख रुपये से ज्यादा की नकदी गायब है। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर घर के पीछे गहनों की खाली डिब्बी पड़ी मिली, जबकि घर का ताला बबुल के पेड़ पर लटका मिला।

नोटों की कतरन थाने ले गई पुलिस 
शनिवार को उसी मकान में पशुओं के लिए काटे गए चारे में 500-500 रुपये के नोटों की कतरन मिली। ये देखकर परिवार के लोग और ग्रामीण दंग रह गए। सूचना पाकर पुलिस बल के साथ नयति चौकी प्रभारी रोहित कुमार पहुंचे। उन्होंने नोटों  की कतरन के संबंध में पूछताछ की। पुलिस ने नोटों की कतरन मौके से उठाकर अपने कब्जे में ली और थाने ले गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नयति चौकी प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व रात को गांव अल्हैपुर निवासी राधा रमन गौतम के मकान में चोरी की सूचना मिली थी। घर से सोने-चांदी के गहने और करीब एक लाख रुपये की नकदी गायब बताई गई थी। शनिवार को नोटों की कतरन मिली है। पुलिस जांच कर रही है। 

चोरी के बाद नकदी चारे में नकदी छिपाने की आशंका 
माना जा रहा है कि चोरी की वारदात के बाद चोरी करने वाले ने शक न हो इसके लिए नकदी को चारे में छिपा दिया होगी। शनिवार शाम को पशुओं के लिए मशीन से चारा काटा गया तो साथ में पांच-पांच सौ के नोट भी कट गए। पुलिस के अनुसार मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें