फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्टेशन निदेशक की दबंगई, सफाई कर्मी के साथ की मारपीट

Tue, 15 Nov 2022 01:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

हंगामे की सूचना पर रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सफाई कर्मियों को समझा बुझाकर शांत कराया गया। पीड़ित सफाई कर्मचारी ने कहा कि स्टेशन निदेशक के खिलाफ थाने में तहरीर दी जाएगी। 
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी को थप्पड़ मारते स्टेशन निदेशक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कैंट स्टेशन पर स्टेशन निदेशक मोहम्मद अरशद ने सफाई कर्मी के साथ मारपीट कर दी। इस पर सफाई कर्मियों ने जमकर हंगामा किया और काम बंद कर दिया। घटना की जानकारी होने पर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने निजी सफाई कर्मियों को समझाया जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


आगरा कैंट स्टेशन पर सफाई का ठेका निजी कर्मचारियों पर है। सफाई सुपरवाइजर हरदीप मंगलवार को स्टेशन पर कर्मचारियों के साथ सफाई करवा रहे थे। हरदीप का आरोप है कि स्टेशन निदेशक मोहम्मद अरशद ने अकारण ही जाति सूचक शब्द कहे, विरोध करने पर थप्पड़ मारे। सुपरवाइजर के साथ हुई इस घटना के बाद अन्य सफाई कर्मचारियों ने सफाई कार्य बंद कर दिया। स्टेशन पर सफाई कर्मी लामबंद होकर निदेशक कक्ष के सामने पहुंच गए।  

हंगामा बढ़ते देख स्टेशन निदेशक स्टेशन छोड़ कर भाग गए। हंगामे की सूचना पर सीनियर डीसीएम अमन वर्मा और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सफाई कर्मियों को समझाया। सफाई सुपरवाइजर हरदीप का कहना है कि वह इस मामले में आरोपी स्टेशन निदेशक के विरुद्ध थाना सदर में तहरीर दे रहे हैं। सफाई कर्मी राजू, गोपाल का कहना है कि स्टेशन निदेशक आए दिन सफाई कर्मचारियों के साथ अभद्रता, मारपीट और गाली गलौज करते हैं। कई बार इसकी शिकायत उन्होंने अपने सुपरवाइजर से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें