फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबार में धोखा: पिता-पुत्रों ने 24 लाख का सोना-चांदी लेकर नहीं किया भुगतान, FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Sat, 18 Jul 2026 11:07 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में सराफा कारोबारी से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कारोबारी का आरोप है कि सोना-चांदी लेने के बाद भुगतान नहीं किया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के किनारी बाजार के सराफा कारोबारी ने एक परिवार के तीन लोगों पर करीब 24 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी और नकदी हड़पने का आरोप लगाया है। कोतवाली थाने में धोखाधड़ी की धारा में प्राथमिकी दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


किनारी बाजार स्थित केवीएस गोल्ड के संचालक अनंत शर्मा ने बताया कि बड़ा हनुमान मंदिर, विद्या नगर, नगला पदी निवासी विजय अग्रवाल, उनके पुत्र रजत और दीपक के साथ लंबे समय से सोना-चांदी की खरीद और बिक्री का कारोबार कर रहे थे। 30 जून को अंतिम हिसाब के मिलान में विजय, रजत और दीपक पर 174 ग्राम 500 मिलीग्राम शुद्ध सोना, 5 किलो 154 ग्राम शुद्ध चांदी और 1,45,398 रुपये नकद बकाया निकल रहे थे। मौजूदा बाजार मूल्य के अनुसार सोना, चांदी और नकदी की कुल कीमत करीब 24 लाख रुपये है।

इसके बाद विजय और दीपक अग्रवाल लगातार भुगतान टालते रहे। 2 जुलाई को दोनों एक अन्य व्यक्ति के साथ आए और कहा कि उन्होंने रजत अग्रवाल को संपत्ति से बेदखल कर दिया है, इसलिए वही रुपये, सोना और चांदी देगा। पीड़ित का आरोप है कि तीनों ने आपसी साजिश के तहत बेईमानी की नीयत से उसका माल और नकदी हड़प ली। उसने पुलिस को हिसाब का पर्चा, बेदखली की कटिंग, वीडियो फुटेज और व्हाट्सएप चैट भी सौंपी है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें