फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शादी वाले घर में घुसे दंबग, महिलाओं को पीटा...युवतियों से छेड़खानी; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 13 Jun 2025 12:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पूर्व प्रधान के बेटे की शादी वाले घर में दबंगों ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट की गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तहरीर के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली क्षेत्र के एक गांव में दलित पूर्व प्रधान के बेटे की शादी वाले घर में घुसकर दबंगों ने छेड़खानी की। विरोध पर महिलाओं की पिटाई भी की। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान के बेटे की बरात बृहस्पतिवार को अलीगढ़ गई है। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व उनके घर पर शादी की तैयारियों के साथ देवी जागरण का कार्यक्रम चल रहा था। घर पर रिश्तेदार भी थे। आरोप है कि मंगलवार की दोपहर गांव के 5 युवक उनके घर में घुस आए। महिलाओं से छेड़खानी करने लगे। विरोध पर गाली-गलौज करते हुए महिलाओं की पिटाई की। गांव में शादी नहीं करने की धमकी दी, जिससे परिवार के लोग दहशत में आ गए।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि सूचना पर पीआरवी पहुंची लेकिन बिना कोई कार्रवाई के लौट गई। उन्होंने दो दिन पूर्व थाने में तहरीर दी थी लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी गांव नहीं आया और न ही उनका केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के वाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें