फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: दंबगों ने घर में घुसकर मां-बेटी को पीटा, फाड़ दिए कपड़े; दहशत में परिवार

Tue, 03 Jun 2025 09:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में दबंगों का दुस्साहस तो देखिए। घर में घुसकर मां-बेटी की पिटाई कर दी। इस दौरान दोनों के कपड़े भी फाड़ दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सदर इलाके में दबंगों ने मां-बेटी को बेरहमी से पीटा। चौकी पर शिकायत करने पर दबंगों ने दोबारा घर में घुसकर पीटा। आरोप है कि कपड़े तक फाड़ डाले। इस मामले में पीड़िता ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सदर क्षेत्र की महिला ने आरोप लगाया कि शनिवार की रात करीब 9:30 बजे मुहल्ले के सुरेंद्र, आदित्य और आलेख सहित 5-6 लोगों ने महिला और उनकी किशोर बेटी को पकड़ लिया। मारपीट करके कपड़े फाड़ दिए। जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद रात 11 बजे हमलावर फिर से आ धमके और धमकाया। मारपीट कर चले गए। इससे पूरा परिवार दहशत में है। पुलिस ने केस दर्ज करके हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें