फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत का पानी रोकने पर चलीं गोलियां, पूर्व प्रधान की मौत

Wed, 30 Oct 2019 03:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जसराना (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
death - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

खेत का पानी रोकने से पूर्व और वर्तमान प्रधान के बीच विवाद के बाद मंगलवार रात दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान गोलियां चलीं जिसमें पूर्व प्रधान समेत तीन लोग घायल हुए। इलाज के दौरान पूर्व प्रधान ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर गांव पहुंची तो तनाव फैल गया। हालात के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कटौरा में पूर्व प्रधान वीरेंद्र प्रताप उर्फ नरेश पंडित ने अपने खेत में पानी जाने पर नाली बंद कर दी। इसी बात को लेकर वर्तमान प्रधान मान सिंह से उसका विवाद हो गया। पूर्व प्रधान के परिजनों ने बताया कि वीरेंद्र मंगलवार की सायं अपने ट्यूबवेल से लौट रहा था। तभी प्रधान एवं उसके परिजनों ने फायरिंग की। 

गोली लगने से पूर्व प्रधान गंभीर रुप से घायल हो गए। वर्तमान प्रधान पक्ष से महाराज सिंह के साथ एक अन्य व्यक्ति घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा जहां उपचार के दौरान वीरेंद्र ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


प्रधानी को लेकर चल रह है गांव में विवाद
जसराना। जसराना के गांव कटौरा में गांव में विकास कार्यों को लेकर विवाद चल रहा है। एक पखवाडे पूर्व भी प्रधान पक्ष एवं कटौरा के ग्रामीणों में जमकर संघर्ष हुआ था। संघर्ष में छह लोग घायल हुए थे। दोनों तरफ से मारपीट के साथ एससी एसटी एक्ट में अभियोग दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें