फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद भाइयों का किया तिलक, फूट पड़ी अश्रु धारा

विज्ञापन
जेल में मिलाई के लिए मुहर लगवाने के लिए लगी महिलाओं की भीड़ - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। भाई दूज पर बहनों ने कारागार में बंद भाइयों का तिलक किया। साथ ही उन्होंने मिठाई भी खिलाई। इस दौरान भाई बहन के आंसू छलक पड़े। मंगलवार की सुबह से ही बहनें जिला जेल पर पहुंची थी। इसके लिए जेल प्रशासन ने भी पहले से ही इंतजाम किए थे।
विज्ञापन

जिला कारागार में निरुद्ध भाइयों की सलामती के लिए बहनों ने उनका तिलक किया। इसके लिए सुबह से ही जिला कारागार पर महिलाओं की कतारें लग गई थीं। जेल प्रशासन ने भी बैरीकेडिंग व पर्ची के लिए पुख्ता इंतजाम एक दिन पहले ही कर लिए थे। बड़ी संख्या में मंगलवार को महिलाएं पहुंची तो जिला कारागार में लंबी कतार लग गई। जिला कारागार में ही बहनों ने अपने भाइयों का तिलक कर उन्हें मिठाई खिलाई। जेल में प्रवेश के दौरान लगने वाली मुहर और पर्ची के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें