फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस में बॉस की पिस्टल से चली गोली, युवती के पेट में लगी, हालत गंभीर

Thu, 07 Mar 2019 02:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मथुरा की गीता एंक्लेव (बैंक कालोनी) में एस्सार वर्ल्ड कार्यालय की एकाउंटेंट अपने ऑफिस में गोली लगने से घायल हो गई। कृष्णानगर पुलिस का कहना है कि टेबिल की दराज में रखी बॉस की पिस्टल को निकालकर देखते वक्त गोली चली है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पिस्टल को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


महानगर की विष्णुपुरी कालोनी निवासी हेमा वर्मा (21) पुत्री महेश वर्मा कृष्णानगर के गीता एंक्लेव (बैंक कालोनी) के 32 सी में बने एस्सार वर्ल्ड के कार्यालय में एकाउंटेंट है। सबमर्सिबल के केबल बनाने वाली कंपनी के कार्यालय के हेड बी-3/1 निवासी गोपाल उपाध्याय पुत्र रमेश चंद उपाध्याय हैं। 

पुलिस की मानें तो बुधवार की दोपहर गोपाल उपाध्या कार्य से बाहर गए तो हेमा दराज में रखी पिस्टल निकालकर देखने लगी। इसी बीच गोली चल गई, जो कि उसकी बायीं तरफ पेट में लग गई। खून से लथपथ हेमा फर्श पर गिर पड़ी। पुलिस की मानें तो युवती ने ही अपने बॉस को फोन करके सूचित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली लगने की बजाय दी हादसे की खबर

पुलिस के पहुंचने से पहले युवती को सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सूचना पर कृष्णानगर पुलिस भी पहुंच गई। चौकी प्रभारी अमित भाटी ने बताया कि युवती ने पिस्टल को छेड़छाड़ करते हुए गोली चलने से खुद को लगना बताया है। फिर भी सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाएगी।

हेमा को गोली लगने से घायल होने की बजाय उसके घर पर हादसे की खबर दी गई। घर में कोहराम मच गया तो हेमा के पिता, मां, छोटी बहन पूजा, भाई सतेंद्र और चाचा मोहन भी हॉस्पिटल पहुंच गए। इनका आरोप था कि इन्हें एक्सीडेंट की खबर क्यों दी गई। आखिर पिस्टल छोड़कर गोपाल क्यों गए। हालांकि पुलिस अभी फिलहाल जानकारी जुटा रही है।

उधर, पुलिस ने जब घटनास्थल पर पहुंची तो कार्यालय पर ताला लगा मिला। सीओ सिटी विजय शंकर मिश्र ने कृष्णानगर पुलिस से ताले तुड़वाए। कृष्णानगर पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई तो फारेंसिक टीम ने भी तथ्य जुटाए। सीओ सिटी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें