फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बुलडोजर से उखाड़े 45 हरे पेड़, दो पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कागारौल। ताज ट्रेपेजियम जोन जैसे अति संवेदनशील पर्यावरणीय क्षेत्र में हरियाली पर बुलडोजर चलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के गांव दिगरौता में बेखौफ भू-माफिया ने बुलडोजर चलाकर 45 हरे-भरे पेड़ों को जड़ से उखाड़ फेंका। वन विभाग की सक्रियता के बाद पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

वन दरोगा रामकुमार दीक्षित ने बताया कि सोमवार दोपहर उन्हें दिगरौता गांव में अवैध कटान की सूचना मिली थी। जब वह वन रक्षक प्रताप सिंह के साथ मौके पर पहुंचे, तो खेत की मेड़ पर लगे हुए 44 फरास और एक नीम का पेड़ मलबे की तरह बिखरे पड़े थे। आरोपियों ने पेड़ों को काटने के बजाय बुलडोजर से सीधे जड़ से उखाड़ दिया था, ताकि दोबारा पनपने की कोई गुंजाइश न रहे। ग्रामीणों से पूछताछ में सतीश उर्फ सतेंद्र और सोनवीर निवासी बाद ककुआ, मलपुरा के नाम सामने आए हैं। आरोप है कि दोनों ने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने वन दरोगा की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें