फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेटे के अत्याचार से तंग बुजुर्ग पिता की एसीपी से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेरागढ़। तहसील क्षेत्र के गांव उदेना से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग पिता ने अपने ही पुत्र के उत्पीड़न से तंग आकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। सोमवार को पीड़ित हरि सिंह ने एसीपी खेरागढ़ प्रीता दुबे को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की मांग की।
विज्ञापन

पीड़ित पिता का आरोप है कि उनका पुत्र मंगल सिंह आए दिन उनके और उनकी पत्नी के साथ मारपीट व गाली-गलौज करता है। वह न केवल घर से बाहर निकाल देता है, बल्कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी देता है। नशे का आदी पुत्र घर का सामान चोरी कर बेच देता है और लगातार रुपयों की मांग करता है। बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा गांव में अवैध शराब बेचने के धंधे में भी लिप्त है। अपनी और पत्नी की जान को खतरा बताते हुए हरि सिंह ने आरोपी पुत्र के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। एसीपी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें