फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: इनर रिंग रोड के पास बन रही अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एडीए ने तीन मकान किए सील

Thu, 07 Apr 2022 11:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

अवैध कब्जों और निर्माणों पर कार्रवाई जारी है। आगरा में गुरुवार को इनर रिंग रोड के पास बनाई जा रही अवैध कॉलोनी को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। 
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी में चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में इनर रिंग रोड के पास 20 हजार वर्ग मीटर जमीन पर बनाई जा रही अवैध कॉलोनी को आगरा विकास प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। नक्शा पास किए बिना बनाई जा रही अवैध कॉलोनी केशव कुंज में बाउंड्री के साथ प्लॉटों की दीवार बना दी गई थी। नोटिस देने पर भी काम नहीं रोका गया था।

विज्ञापन


एडीए के सहायक अभियंता अनुराग चौधरी ने बताया कि इनर रिंग रोड के पास 20 हजार वर्गमीटर जमीन पर मनीष उपाध्याय केशव कुंज नाम से कॉलोनी का निर्माण कर रहे हैं। कॉलोनी में सड़क का निर्माण हो चुका है। मानचित्र विकास प्राधिकरण से स्वीकृत नहीं कराया गया है। कालोनाइजर द्वारा काम न रोकने पर अवैध कॉलोनी में किए गए निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है।

तीन भवनों में की सीलिंग

प्राधिकरण की टीम ने ताजगंज वार्ड के ताजनगरी फेज दो के भवन को अवैध निर्माण करने पर सील कर दिया। गौरव सिंघल ने भूखंड संख्या ई-37 पर स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण किया था। नोटिस जारी किया गया लेकिन निर्माण नहीं रुका। इस पर बृहस्पतिवार को एडीए टीम ने इसे सील कर दिया। शहीद नगर में भवन संख्या एमएमआई 181 और 182 आवासीय श्रेणी के हैं लेकिन इनका व्यावसायिक प्रयोग किया जा रहा था। इन दोनों भवनों को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें