फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: नामनेर से ईदगाह तक गरजा बुलडोजर, विरोध के बीच टूटे टिनशेड-खोखे; पक्के कब्जे भी तोड़ दिए गए

Wed, 15 Jul 2026 10:02 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नगर निगम की टीम मंगलवार दोपहर बुलडोजर लेकर नामनेर से ईदगाह बस अड्डे तक पहुंची और अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाया। मुनादी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर टीम ने टिनशेड, पक्के निर्माण, रैंप और खोखों को ध्वस्त कर दिया। दुकानदारों के विरोध के बीच नगर निगम ने कार्रवाई जारी रखते हुए सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया।
विज्ञापन
नामनेर से ईदगाह तक गरजा बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा नगर निगम टास्क फोर्स ने मंगलवार को नामनेर से ईदगाह बस अड्डे तक नालियों, फुटपाथ और पटरी पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। टिनशेड, रैंप, सीढि़यां और खोखे बुलडोजर की मदद से तोड़ दिए गए। दुकानदारों ने निगम की कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन टीम ने कार्रवाई जारी रखी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  आज से बंद होंगे शुभ कार्य: शहनाइयों पर लगा विराम, 23 तक गुप्त नवरात्र; यहां देखें साल के आखिरी विवाह मुहूर्त
विज्ञापन



नगर निगम ने नामनेर से ईदगाह बस अड्डे तक पहले ही मुनादी करा दी थी। दोपहर में बुलडोजर लेकर टीम पहुंची तो कई दुकानदारों ने अपने अतिक्रमण खुद ही हटाने शुरू कर दिए, जबकि कई लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। दुकानों के आगे लगाए गए टिन शेड, पक्के निर्माण, नीचे उतरने के लिए बनाई गई सीमेंट और लोहे की सीढ़ियां, सड़क की ओर बढ़ाए गए दर्जनों रैंप तथा अस्थायी खोखे और अन्य अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  जनकपुरी महोत्सव 2026: नेपाल में जैसा है जनक महल, वैसा ही आगरा में सजेगा; मिथिला संस्कृति की दिखेगी भव्य झलक


नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि मुनादी कराकर पूरा समय दिया गया, लेकिन जब लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो नियम के मुताबिक कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें -  UP: कर्जदारों से बचने के लिए दांव पर लगा दी 10 वर्षीय बेटी, कारोबारी ने की ऐसी हरकत; पुलिस भी रह गई सन्न
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें