फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: तालाब में गिरा सांड 36 घंटे मौत से जूझा, ग्रामीणों ने किया निकालने का जतन; नहीं बचा सके जान

Tue, 02 Jan 2024 01:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

तालाब में एक सांड गिर गया, जो बाहर नहीं निकल पा रहा था। ग्रामीणों ने उसे निकालने के तमाम प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। 36 घंटे के संघर्ष के बाद सांड मौत से हार गया।
 
विज्ञापन
bull rescu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पिनाहट कस्बे के गांव करकौलीपुरा के तालाब में गिरे गोवंश को 36 घंटे बाद भी निकाला नहीं जा सका है। सूचना के बाद मौके पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी के नहीं पहुंचने पर आक्रोश जताते हुए ग्रामीणों ने पंपसेट लगाकर तालाब के पानी निकालने और गंदगी की सफाई शुरू कर दी है। इतने प्रयास के बाद भी सांड की जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि तालाब की बरसों से सफाई नहीं कराई गई है। जिसके कारण जानलेवा जलकुंभी से यह पट गया है। इसी तालाब में शनिवार की रात गोवंश (सांड़) गिर गया। जलकुंभी में फंसे सांड़ को काफी मशक्कत के बाद भी जब ग्रामीण नहीं निकाल सके तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बुलडोजर मंगाकर जलकुंभ हटवाने की कोशिश की, लेकिन दलदल के कारण सफलता नहीं मिली। इससे 36 घंटे बाद भी सांड़ नहीं निकाला जा सका।

सोमवार को गोवंश को निकालने के लिए ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाला और पंप सेट लगाकर तालाब का पानी निकलवाया। जब तक सांड को बाहर निकाला गया उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें