फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरगाह पर जा रहे व्यक्ति को सांड़ ने पटककर मार डाला, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 12 Aug 2019 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में खुले में घूम रहा गोवंश मौत का सबब बन रहा है। थाना रकाबगंज क्षेत्र में रविवार तड़के एक व्यक्ति पर सांड़ ने हमला बोल दिया। परिजनों को काफी देर बाद घटना की जानकारी हुई। वो घायल वृद्ध को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


कोठी नंबर 24, माल रोड निवासी बहाव खान (58) पुत्र वशीर खान रोजाना फूल सैय्यद स्थित दरगाह के पास जाते थे। रविवार तड़के तकरीबन पांच बजे भी गए थे। इसके बाद तक नहीं लौटे। परिजनों ने तलाश की। बेटा हनीफ दरगाह के पास की झाड़ियों में आया तो बहाव पड़े मिले। 

परिजन बेसुध बहाव को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि व्यक्ति पर एक सांड़ ने हमला बोला था। चोट लगने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि उनके पांच बेटे बबलू, सन्नो, अमजद, हनीफ और इमरान हैं। बहाव खान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बता दें कि इससे पूर्व में भी जिले में गोवंश के हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं। 

अछनेरा क्षेत्र में सांड़ ने एक पुलिस इंस्पेक्टर पर हमला बोल दिया था। इसमें वो घायल हो गए थे। इस तरह कोतवाली में भी पुलिस कर्मी पर हमला बोला था। इसके अलावा लोगों पर हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें