श्रावण मास का आखिरी सोमवार और ईद-उल-अजहा होने के मद्देनजर आगरा की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। यह व्यवस्था 11 अगस्त की दोपहर तीन बजे से 12 अगस्त को मेला समाप्ति तक रहेगी।
- फतेहपुर सीकरी की तरफ से आने वाले वाहन रेलवे फाटक से पृथ्वीनाथ मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे। वाहन शंकरगढ़ की पुलिया, रामनगर की पुलिया, कोठी मीना बाजार और पंचकुइयां होकर जाएंगे।
- तहसील तिराहे से कोई भी वाहन रूई की मंडी की तरफ नहीं जाएगा। वाहन पंचकुइयां, कोठी मीना बाजार, रामनगर की पुलिया, शंकरगढ़ की पुलिया होते हुए जाएंगे।
- भोगीपुरा चौराहे की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा। रूई की मंडी चौराहा पर बैरियर लगाया जाएगा।
- बोदला, सिकंदरा की ओर से आने वाले वाहनों को रामनगर पुलिया से भोगीपुरा की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
- सीओडी तिराहे पर बैरियर लगाए जाएंगे। यहां से वाहन साकेत कॉलोनी होते हुए कोठी मीना बाजार की ओर जाएंगे।
मस्जिदों के पास यातायात में परिवर्तन
सोमवार को बकरीद भी है। इसके चलते नमाज के दौरान मसजिदों के आसपास यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। सुबह छह बजे से नमाज संपन्न होने के बाद तक यह व्यवस्था रहेगी।
ईदगाह इलाके में प्रतिबंध
- ईदगाह बस स्टैंड से नामनेर होकर साईं की तकिया की ओर आने वाली बसों को सुल्तानपुरा चौराहा से क्लब चौराहा के रास्ते भेजा जाएगा।
- साईं की तकिया चौराहे से नामनेर होकर ईदगाह ओर आने वाली बसें व अन्य वाहन क्लब चौराहा, सुल्तानपुरा चौराहे होते ईदगाह बस स्टैंड जाएंगे।
- मोहनपुरा तिराहे से ईदगाह और नामनेर तिराहे के मध्य चलने वाला यातायात बंद रहेगा।
- प्रतापपुरा से नामनेर होकर ईदगाह जाने वाली बसें प्रतापपुरा, क्लब चौराहा, सुल्तानपुरा चौराहा होकर ईदगाह बस स्टैंड के रास्ते चलेंगी।
- साईं की तकिया से स्टेट बैंक की तरफ आने वाला यातायात साईं की तकिया से जिला अस्पताल, छीपीटोला होते स्टेट बैंक तिराहा से होकर चलेगा।
जामा मस्जिद क्षेत्र के प्रबंध
- बिजलीघर चौराहे से मदीना तिराहा होकर चिम्मन पूड़ी चौराहा की ओर जाने वाले वाहन बिजलीघर से दरेसी होकर चिम्मन पूड़ी चौराहा जा सकेंगे। - सदर भट्टी से मंटोला, मदीना तिराहा से जामा मसजिद, चिम्मन पूड़ी की ओर वाहन नहीं जाएंगे। सदर भट्टी से मीरा हुसैनी होकर जाएंगे।
- चिम्मन पूड़ी चौराहा से मदीना तिराहे होकर बिजलीघर या मंटोला को आने वाला यातायात चिम्मन पूड़ी चौराहे से रावतपाड़ा होकर मीरा हुसैनी के रास्ते जाएंगे। चिम्मन पूड़ी चौराहा से बिजलीघर चौराहे की ओर आने वाला यातायात चिम्मन पूड़ी चौराहे से दरेसी होकर बिजलीघर के लिए चलेगा।
टेढ़ी बगिया के लिए व्यवस्था
- यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे खंदौली कट से टेढ़ी बगिया को आने वाले भारी वाहनों को यमुना एक्सप्रेस वे से कुबेरपुर होकर निकाला जाएगा।
- टेढ़ी बगिया चौराहे से मसजिद की ओर आने वाले मांग को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। वाहनों को परिवर्तित मार्ग से निकाला जाएगा।