फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर शराब कांड: आबकारी मंत्री ने कहा- अवैध शराब बेचने वालों पर लगेगा गैंगस्टर-रासुका

Sat, 09 Jan 2021 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर जिले में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत के मामले में प्रदेश के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध शराब बेचने वालों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


संबंधित खबर- बुलंदशहर शराब कांड पर मुख्यमंत्री योगी सख्त, अफसरों को हटाया, 4 को किया निलंबित
मैनपुरी में स्थित अपने आवास पर शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में आबकारी मंत्री ने कहा कि बुलंदशहर की घटना से वह बेहद दुखी हैं। इस घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराई जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर शराब कांड के वांछित कुलदीप कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।  
विज्ञापन


संबंधित खबर- जहरीली शराब से पांच की मौत पर योगी सख्त, आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने के दिए निर्देश

पीड़ित परिवारों को सहायता राशि देने के सवाल पर रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता कर उनकी मदद की जाएगी। बातचीत के दौरान आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमारी सरकार में जहरीली शराब पीने से मौत की घटनाएं कम हो रही हैं। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर और बीट सिपाही निलंबित
 
आबकारी मंत्री ने कहा कि बुलंदशहर की घटना के बाद आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर और बीट सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा चुका है। अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में अभियान चलाए जा रहे हैं। इस घटना के बाद कार्रवाई को और सख्ती के साथ करने के निर्देश दिए गए हैं।  


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें