पट्टे की भूमि के अभिलेखों में हेराफेरी
बमरौली कटारा निवासी गिरीश शर्मा, सुरेश चंद, शत्रुघ्न सिंह ने मंगलवार को जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह से शिकायत करते हुए कहा कि खसरा 757/1 से 757/8 तक ग्राम पंचायत पट्टे की भूमि है। जिन पर कुछ लोगों द्वारा अभिलेखों में हेराफेरी कर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। सरकारी भूमि के अलावा यहां 250 वर्ष प्राचीन मंदिर है। डीएम ने एसडीएम को मौके पर जांच के लिए टीम भेजने के आदेश दिए हैं।
चार साल में जर्जर हो गया 27 लाख से बना पंचायत घर
नगला नाथू में चार साल पहले 27 लाख रुपये की लागत से बना पंचायत घर जर्जर हो गया। बीम में दरार आ गई। दीवार से प्लास्टर झड़ रहा है। बरसात में छत टपकती है। क्षेत्रीय निवासी प्रदीप शर्मा की शिकायत पर महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबीरानी मौर्य ने जिलाधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं।
वहीं, ग्राम विकास अधिकारी जसवंत सिंह ने इस मामले में डीएम को भेजी शिकायत में बताया कि 2017-18 में पंचायत घर का निर्माण तान्या कंस्ट्रक्शन ने किया था। जिसके हस्तांतरण पत्र पर उनके हस्ताक्षर फर्जी हैं। सीडीओ ए मनिकन्डन ने बताया कि निर्माण गुणवत्ता व अनियमितताओं की जांच तकनीकी टीम से कराई जाएगी।