फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंरजा पर भैंस नहलाने के विवाद में चले लाठी डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। गांव बीनामऊ में मंगलवार की सुबह खड़ंजा पर भैंस नहलाने के विवाद में दो पक्ष के लोगों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। दोनों पक्ष द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बीनामऊ निवासी सोनेलाल और आदेश कुमार के बीच सुबह खड़ंजा पर भैंस नहलाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। दोनों के बीच जमकर लाठी डंडा चले और मारपीट हुई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने पांच घायलों का मेडिकल कराया।
मामले में सोने लाल की ओर से तहरीर दी गई। बताया कि वह भैंस नहलाने के विवाद में आदेश, सुनील, बबलू, थुले ने पीटकर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष के आदेश ने बताया कि परिवार के सुनील को दुर्बेश, नीलेश, सोने लाल, रिंकी ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें