फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विकसित भारत का रोडमैप तैयार करेगा बजट

विज्ञापन
केंद्रीय बजट परिचर्चा कार्यक्रम में बोलते प्रदेश उपाध्यक्ष
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर के देवी रोड स्थित एक मैरिज होम पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्रीय बजट परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर ने कहा कि बजट विकसित भारत का रोड मैप तैयार करेगा।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय बजट 2025 गरीब, महिलाओं और बेरोजगार को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सर्वाधिक बजट शिक्षा पर खर्च किया है, देश के अन्नदाता किसानों को दोगुना बजट देकर उनकी खुशहाली पर ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि बजट को देखकर विरोधियों में बौखलहाट है। अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि बजट में सबका साथ-सबका विकास को ध्यान में रखा गया है। बजट गरीब, युवा, किसान और महिलाओं को समर्पित है। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों से कहा कि बजट के बारे में व्यापारियों के साथ चर्चा करें। गोष्ठी को पू्र्व विधायक अशोक सिंह चौहान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, अनुजेश प्रताप सिंह, कलक्टर सिंह राजपूत ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर घनश्याम दास गुप्ता, वीरेंद्र शाक्य, केके गुप्ता, मनेश सिंह चौहान, धीरू राठौर, राहुल राठौर, टंकेश्वर कालरा, विमला राजपूत, बलवीर धनगर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें