फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मेट्रो परियोजना पकड़ेगी और रफ्तार, बजट में की गई ये व्यवस्था

Sat, 17 Feb 2018 02:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मेट्रो ट्रेन
विज्ञापन
योगी सरकार के इस बजट में शहर के लिए सबसे बड़ी सौगात मेट्रो ट्रेन योजना को सौ करोड़ रुपये मंजूर किया जाना है। इस पैसे से जमीन का सर्वे किया जाएगा। डीपीआर तैयार है, कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है, अब बात आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन


आगरा मेट्रो ट्रेन परियोजना की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। पीएसी मैदान पर यार्ड के लिए जमीन निर्धारित करने की तैयारी चल रही है। 

इस बजट में प्रदेश में मेट्रो परियोजना को 500 करोड़ रुपये के बजट की व्यवस्था की गई है। इससे आगरा को 100 करोड़ का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

डीपीआर के बाद इस रेल इंडिया टेक्निकल एंड इंजीनियरिंग सर्विसेज (राइट्स) से फिजिकल सर्वे कराने के लिए बजट की कमी आड़े नहीं आएगी। 

एडीए अधिकारियों ने गुरुवार को लखनऊ में गृह विभाग के सचिव को मेट्रो ट्रेन यार्ड के लिए चिह्नित पीएसी ग्राउंड की जमीन का ब्योरा प्रस्तुत किया था।

मेट्रो का एक यार्ड पीएसी परिसर की करीब 20.088 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा। इसमें 0.035 हेक्टेयर जमीन निजी खातेदारों की है। मेट्रो के लिए दो कारीडोर को हरी झंडी मिल चुकी है। एक कारीडोर सिकंदरा से फतेहाबाद रोड स्थित होटल ट्राइडेंट तक और दूसरा कालिंदी विहार से आगरा कैंट के बीच है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें