फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दस करोड़ से संवरेगा ‘बुद्धा पार्क’, धनराशि हुई स्वीकृत; यहां से दिखाई देगा ताज

Thu, 21 Aug 2025 08:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

यमुना पार क्षेत्र स्थित बुद्धा पार्क के दिन बदलने जा रहे हैं। इस पार्क के जीर्णोद्धार के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है। 
विज्ञापन
बुद्धा पार्क - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के यमुना पार क्षेत्र में फिरोजाबाद रोड स्थित बुद्धा पार्क की बदहाल सूरत जल्द बदलने वाली है। योगी सरकार ने इस पार्क के जीर्णोद्धार के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। यह पार्क आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के बजाय नगर निगम की देखरेख में आएगा।
विज्ञापन


जिस स्थान पर यह पार्क बना है, वह कभी नगर निगम का खत्ताघर हुआ करता था। जहां टनों कूड़ा डंप किया जाता था। वर्ष 2008- 09 में इस खत्ताघर को हटाकर कुबेरपुर में स्थानांतरित किया गया था। एडीए ने यहां बुद्धा पार्क का निर्माण कराया गया। उस समय यह पार्क लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया था और यहां से ताजमहल का मनोरम दृश्य दिखाई देता था।
 
Trending Videos
विज्ञापन

पिछले कई वर्षों से यह पार्क पूरी तरह से बदहाल हो चुका है। पार्क में लगी मिट्टी धंस गई है, और जहां कभी हरे-भरे पौधे और फुलवारी थी, वहां अब सिर्फ झाड़- झंखाड़ और गंदगी का ढेर हैं। इस बदहाली का फायदा उठाकर आसपास अतिक्रमण भी बढ़ने लगा था। क्षेत्र के लोगों ने दुर्दशा देख इसे नए सिरे से संवारने की मांग की थी।

क्षेत्रीय लोगों की मांग पर योगी सरकार ने इस पार्क के जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंप दी है। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार निगम मुख्य अभियंता बीएल गुप्ता ने बताया कि पार्क का हैंडओवर हो चुका है। और इसकी मरम्मत के लिए 10 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। टेंडर प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही यहां निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। ब्यूरो
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें