फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज से बड़ी खबर: जिलाध्यक्ष पर मनमानी का आरोप, BSP के दस पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा   

Tue, 24 May 2022 04:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज जिले में बहुजन समाज पार्टी में बड़ी उठा पटक मची हुई है। जिलाध्यक्ष मनमानी का आरोप लगाते हुए 10 पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया, तो इसकी गूंज लखनऊ तक पहुंच गई।
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में बहुजन समाज पार्टी के दस पदाधिकारियों ने बसपा के जिलाध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाते हुए सामूहिक रूप से इस्तीफा दिया है। इस्तीफा के प्रति बसपा के प्रदेश प्रभारी को भेजी गई है। सामूहिक इस्तीफे से संगठन में हलचल मची हुई है, तो वहीं इसकी गूंज भी लखनऊ तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गौतम ने आरोप लगाया है कि बसपा के जिलाध्यक्ष शैतान सिंह भारती किसी भी पदाधिकारी का सम्मान नहीं करते और नाहीं कार्यकर्ताओं की बात सुनते हैं। संगठन को लेकर लापरवाही का रुख रहता है और पदाधिकारियों में गुटबाजी फैलाते हैं। जिससे पार्टी के संगठन का कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष की इसी मनमानी के चलते उन्होंने नौ अन्य पदाधिकारियों के साथ सामूहिक रूप से इस्तीफा दिया है। 

इस्तीफा देने वाले अन्य पदाधिकारियों में विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष खालिद नदीम कुरैशी, विधानसभा क्षेत्र महासचिव प्रेमकुमार लोधी, कोषाध्यक्ष सोनू भारती, शहर अध्यक्ष शमशाद अहमद, शहर उपाध्यक्ष हरिओम कश्यप, सचिव सागर गोस्वामी, कोषाध्यक्ष सचिन बाल्मीकि, जिला संयोजक बीवीएफ सुभाष कुमार गौतम, शहर महासचिव रोहित कुमार आदि शामिल हैं।

ये बोले जिलाध्यक्ष 

वहीं इस मामले में जब जिलाध्यक्ष शैतान सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बसपा के पदाधिकारियों द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। न कोई मनमानी है और नाहीं कार्यकर्ताओं के सम्मान की समस्या। कुछ पदाधिकारी वर्षों से संगठन में हैं और वे पार्टी की गाइडलाइन पर ध्यान नहीं देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें