बहुजन समाज पार्टी ने बीते साल अनुशासनहीनता के आरोप में निकाले गए आगरा और अलीगढ़ मंडल के 18 नेताओं को पार्टी में दोबारा वापस ले लिया है। इनमें आगरा के भारतेंदु अरुण और विक्रम सिंह भी शामिल हैं।
डॉक्टर भारतेंदु अरुण को 18 महीनों में चौथी बार पार्टी में शामिल किया गया है। बसपा के आगरा-अलीगढ़ मंडल सेक्टर प्रभारी गोरे लाल जाटव ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मायावती के आदेश पर आगरा जिले से डॉक्टर भारतेंदु अरुण और विक्रम सिंह, फिरोजाबाद जिले से हेमंत प्रताप सिंह और डॉ. ज्ञान सिंह, मथुरा से प्रेम चंद कर्दम, इंद्रजीत सिंह, प्रीतम सिंह, श्यामसुंदर कर्दम, रामवीर सिंह और हरिओम, एटा जिले से अखिलेश दिनकर, नेम सिंह राजपूत, हाथरस से जेपी सागर, अलीगढ़ से गजराज सिंह विमल, तेज सिंह और रतन दीप सिंह, कासगंज से राजकुमार जाटव को पार्टी में दोबारा शामिल कर लिया गया है।