फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला उपचुनाव: रैली में बोले सतीश मिश्रा- भाजपा सरकार में हो रहा ब्राह्मणों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न

Thu, 29 Oct 2020 07:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
चुनावी सभा को संबोधित करते बसपा नेता सतीश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद के टूंडला में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भी सपा सरकार के नक्शे कदम पर चल रही है। इन सरकारों में सर्वाधिक उत्पीड़न ब्राह्मण समाज का हुआ और हो रहा है। जिस प्रकार सपा सरकार में कभी ब्राह्मणों को सम्मान नहीं मिला ठीक उसी प्रकार से भाजपा में भी ब्राह्मणों को कोई सम्मान नहीं मिल रहा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कन्नौज में बसपा के एक कर्मठ कार्यकर्ता नीरज मिश्रा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा में एक सवाल उठा दिया था तो अखिलेश यादव ने नाराज होकर उसका क्या करवाया था इस बात को सभी जानते हैं। ठीक उसी प्रकार आज प्रदेश भर में ब्राह्मण समाज के लोगों की हत्याएं हो रही हैं और मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। 


सतीश मिश्रा ने कहा कि बसपा में ही ब्राह्मण समाज को भरपूर सम्मान मिला। सरकार में ब्राह्मण समाज के लोगों को सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय के तहत कैबिनेट मंत्री से लेकर विभिन्न निगमों में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बनाया। कई निगमों के चेयरमैन बनाए, उन्हें स्वयं प्रदेश का महाधिवक्ता बनाया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कृषि कानून को लेकर सरकार पर निशाना

उन्होंने केंद्र सरकार के कृषि कानून को किसानों को बंधुआ मजदूर बनाने वाला बिल करार दिया। कहा कि इस कानून के लागू होने से किसान अपनी जमीनी विवाद को लेकर कभी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अपील नहीं कर सकता। सिर्फ एसडीएम कोर्ट में मामला चलेगा और एसडीएम कोर्ट सिर्फ सरकार के इशारे पर ही निर्णय देगा। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को 15 करोड़ नौकरियां देने वादा किया था बल्कि उल्टा करोड़ों लोगों की नौकरियां छिन गईं। चुनावी सभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि उपचुनाव आने वाले विधानसभा का आगाज है। इसलिए बसपा का साथ दीजिए और देश और प्रदेश को बिकने से बचा लीजिए। क्योंकि केंद्र सरकार ने अब सब कुछ बेच दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें