फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में बसपा का प्रबुद्ध सम्मेलन: ब्रज में बोले सतीश मिश्र- मंदिरों पर कब्जा कर रही भाजपा, ब्राह्मणों का हो रहा उत्पीड़न

Sat, 31 Jul 2021 05:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा)

सार

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल ब्राह्मण समाज को लुभाने में जुटे हैं। बसपा भी ब्राह्मण समाज में पैठ बनाने के लिए प्रबुद्ध सम्मेलन कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को मथुरा के गोवर्धन में बसपा के प्रबुद्ध सम्मेलन को पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने संबोधित किया। 
विज्ञापन
बसपा महासचिव सतीश मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी। उसका गठबंधन जनता के साथ हो गया है। यह कहना है बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के महासचिव सतीश चंद्र मिश्र का। उन्होंने शनिवार को मथुरा के गोवर्धन में आयोजित बसपा के प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित किया। 

विज्ञापन


प्रबुद्ध सम्मेलन में बसपा महासचिव सतीश मिश्र भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार-लूट जैसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। आज भी महिलाओं के साथ उत्पीड़न हो रहा है। हत्याएं हो रही हैं। डकैती हो रही है, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर पा रही है।  

उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक ओर जहां देश की तमाम बड़ी संस्थाएं और कंपनियों को अडानी-अंबानी जैसे व्यापारियों के हाथों बेचने का काम किया है, वहीं दूसरी ओर मंदिर और मठों पर कब्जा करने में लगी हुई है। किसानों की आवाज दबाई जा रही है। काले कानून बनाकर आम जनता और किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'विकास दुबे की भतीजी बहू के लिए लडेंगे कानूनी लड़ाई'
सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण सबके हैं। हम भी उनका आशीर्वाद लेने आए हैं। वहीं कानपुर के बिकरू कांड में मारे गए विकास दुबे के भतीजे की पत्नी खुशी दुबे की जमानत के बारे में उन्होंने कहा कि हम तो बाराबंकी जेल में बंद खुशी दुबे की हर संभव मदद करेंगे। 
 
सतीश मिश्र ने कहा कि भाजपा के नेता कहते हैं कि ब्राह्मण आखिर जाएगा कहां, भाजपा के अलावा ब्राह्मण के पास कोई रास्ता नहीं है। ऐसे में ब्राह्मणों को तय करना है कि ब्राह्मणों का उत्पीड़न कर वोट के वक्त लुभावने वादे कर लूटने वाली पार्टी का साथ देंगे या दलित और ब्राह्मणों का सम्मान करने वाली बसपा का। 2022 में ब्राह्मण और दलित के सहारे उन्होंने सरकार बनाने का दावा भी किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें