फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने एक साल में छठी बार बदला जिलाध्यक्ष, संगठन में कई फेरबदल, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Sun, 12 Jan 2020 12:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बसपा का झंडा
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी ने शनिवार को आगरा के संगठन में फिर फेरबदल किया है। जिलाध्यक्ष संतोष आनंद को अब सेक्टर प्रभारी आगरा मंडल बनाया गया है, जबकि उनके स्थान पर शहर महासचिव की जिम्मेदारी उठा रहे विमल वर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जिला इंचार्ज सौरभ दयाल को आगरा मंडल का सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। बसपा ने एक साल के अंदर छठवीं बार जिलाध्यक्ष बदला है।
विज्ञापन


बसपा आगरा-अलीगढ़ सेक्टर प्रभारी गोरेलाल, राजकुमार गौतम, सूरज सिंह ने आगरा और अलीगढ़ मंडल के संगठन में बदलाव की घोषणा की। ओपी बघेल को आगरा मंडल के सेक्टर प्रभारी से हटाकर उनकी जगह सोनू बघेल को सेक्टर प्रभारी बनाया गया। 

आगरा में जिला इंचार्ज श्याम प्रकाश बोधी की जगह वीरेंद्र चित्तौड़िया को जिला इंचार्ज बनाया गया है। अरविंद मथुरिया और जोगेंद्र सिंह भी जिला इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। सेक्टर प्रभारी गोरेलाल ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में बनाए गए जिला इंचार्ज अपने पद पर बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्तौड़ के नजदीकियों को किया किनारे

एक साल पहले बसपा में पूर्व एमएलसी सुनील चित्तौड़ आगरा-अलीगढ़ ही नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सर्वेसर्वा बना दिए गए थे। दो बार उन्हें आगरा अलीगढ़ से हटाकर पूर्वी उत्तर प्रदेश भेजा गया, लेकिन दिवाली के बाद उन्हें बसपा से ही निष्कासित करने का एलान कर दिया गया। उनकी जगह गोरेलाल को लाया गया। 

चित्तौड़ के निष्कासन के बाद संगठन में उनके नजदीकियों को एक-एक कर किनारे लगाया जा रहा है। चित्तौड़ ने जिन जिन पदों पर नियुक्तियां की, उन सभी को अब बदल दिया गया। चित्तौड़ के नजदीकी नेता पार्टी संगठन में अब चुप्पी साधे बैठे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें