फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी घोषित: मुनकाद अली बोले-बहुजन समाज पार्टी एक पार्टी नहीं बल्कि एक मिशन है

Sun, 05 Dec 2021 09:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी मुनकाद अली ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी जब-जब सत्ता आई तो पार्टी ने दलितों, पिछड़ों, अगड़ों, मजदूरों, किसानों, बेरोजगारों, युवाओं के हित में कार्य किया। बसपा की प्रमुख् बहन मायावती की सोच न्याय प्रिय सोच है।
विज्ञापन
विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी एक पार्टी नहीं बल्कि एक मिशन है, जो सर्व समाज को साथ लेकर चलती है। बसपा ने सर्वसमाज के लिए कार्य किए हैं। यह बातें रविवार को बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मुख्य अतिथि बसपा आगरा और अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी मुनकाद अली ने फिरोजाबाद रोड स्थित भोले बाबा सत्संग मैदान में कहीं। 
विज्ञापन


इस दौरान टूंडला विधानसभा सुरक्षित सीट से बसपा प्रत्याशी के रूप में अमर सिंह (रिटायर्ड एडीएम) अमर सिंह के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी जब-जब सत्ता आई तो पार्टी ने दलितों, पिछड़ों, अगड़ों, मजदूरों, किसानों, बेरोजगारों, युवाओं के हित में कार्य किया। 

बसपा की प्रमुख बहन मायावती की सोच न्याय प्रिय सोच है। उन्होंने हमेशा बिना किसी भेदभाव के न्याय करने का काम किया। वह गलत होने पर अपनों को भी सजा देने में देर नहीं करतीं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पूर्व लोक लुभावने वायदे कर सरकार बना ली। 
विज्ञापन


चुनाव से पूर्व उनके वायदे थे कि वह विकास करेंगे। काला धन लाएंगे, परंतु हालात सबके सामने हैं। विकास के नाम पर सिर्फ हिंदू-मुस्लिम हो रहा है और साढ़े सात वर्ष के कार्यकाल के बाद भी कोई बता दे कि किसी के एक खाते में एक रुपया भी आया हो।
विज्ञापन

विधायक श्यामसुंदर शर्मा, पूर्व एमएलसी प्रताप सिंह बघेल, सेक्टर प्रभारी आगरा मंडल संतोष आनंद, डा. ज्ञान सिंह, दीपक पेंटर, गोल्डी राठौर, बृजेश वरुण, सूर्यकांत जाटव, संजय आंबेडकर, रघुवीर सिंह टैंगर, यादवेन्द्र सिंह, प्रमोद बघेल, संजीव शर्मा, बृजेश कश्यप, शफातखान राजू, कोमल सिंह कुशवाह, शैलेन्द्र कुमार, ठा. राघवेन्द्र सिंह, मुकेश कुमार टीटू, बारेलाल आंनद, मोहम्मद शाहिद, लक्ष्मीनारायन बघेल, हितेन्द्र चौधरी, साविर कुरैशी, पप्पू कुशवाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें