फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: बसपा प्रत्याशी और बेटे ने बनवाए लोगों के फर्जी आधार कार्ड, दोस्त की दुकान का लिया सहारा

Sat, 06 May 2023 08:45 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

UP Nikay Chunav: आगरा में बसपा प्रत्याशी और बेटे ने लोगों के फर्जी आधार कार्ड बनवाए। इस काम के लिए उसने दोस्त की दुकान का सहारा लिया। 
विज्ञापन
UP Nikay Chunav - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सिकंदरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में दो लोगों को पकड़ा था। मुकदमे में वार्ड 74 की बसपा प्रत्याशी और उनके बेटे को भी आरोपी बनाया गया है। साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तीन मई को पुलिस ने सिकंदरा के बाईंपुर में एक मकान में दबिश दी थी। दो लोगों को पकड़ा था। इनमें ईश्वर चंद्र यादव उर्फ ईशू और मयंक गोला थे। उनके पास से 25 फर्जी आधार कार्ड, दो लैपटॉप, एक प्रिंटर, एक लेमिनेशन मशीन और दो मोबाइल बरामद किए थे। मामले में चौकी प्रभारी रुनकता कुंवरपाल सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया।

मतदाता सूची में नाम थे, लेकिन आधार कार्ड में दूसरा पता था

थाना निरीक्षक आनंद कुमार शाही के मुताबिक, आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह रवि सिकरवार के दोस्त है। रवि की मां गौरा देवी वार्ड 74 से बसपा की पार्षद प्रत्याशी हैं। दोनों पकड़े गए आरोपियों ने कहा कि रवि उनके पास आया था। उसने कहा कि मतदाता सूची में उनके लोगों के नाम हैं। मगर, आधार कार्ड दूसरे पते का है। 

इन लोगों ने बनवाए आधार कार्ड

कहा कि इन लोगों का पता उमा कुंजा, शिवा कुंज बदलकर आधार कार्ड बना दें। इसके लिए 250 रुपये एक आधार कार्ड बनाने पर देने की बात की थी। मामले में पुलिस ने पार्षद प्रत्याशी और उनके बेटे को भी आरोपी बनाया है। विवेचना की जा रही है। जिन लोगों के आधार कार्ड बने, उनसे भी पूछताछ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें