फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बीएसएनएल का इंटरनेट फेल, सैकड़ों उपभोक्ता परेशान

Wed, 18 Dec 2024 05:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- इंटरनेट केबल में नोएडा में हुआ फॉल्ट, मैनपुरी में खड़ी हुई समस्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। बीएसएनएल का इंटरनेट बुधवार को फिर से फेल हो गया। जिले के सैकड़ों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बीएसएनएल के अधिकारियों के अनुसार इंटरनेट केबल में नोएडा में फॉल्ट हुआ। इसके चलते पश्चिम उप्र के कई जिलों और मैनपुरी में भी समस्या खड़ी हुई।
विज्ञापन


बीएसएनएल के एसडीओ ऋषिकांत ने बताया कि नोएडा में केबल फॉल्ट होने के चलते दोपहर तीन बजे तक इंटरनेट संचालन में समस्या का अलर्ट जारी किया गया। हालांकि समस्या के समाधान में विलंब के चलते लोगों को अधिक समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि जिले में बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को सप्ताह में दो से तीन दिन धीमी गति से इंटरनेट चलने की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें