आगरा के कस्बा किरावली के रहने वाले बीएसएफ जवान भुवन कांत लवानियां श्रीगंगानगर ड्यूटी से सात जून को लापता हो गये। इसकी सूचना उनके ही किसी साथी द्वारा फोन करके घर में दी गई।
आशंका से भयभीत परिजन श्रीगंगानगर गए। वहां कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर उन्होंने गुमशुदगी दर्ज करा दी है। छह दिन बाद भी बीएसएफ जवान का कोई सुराग नहीं लगा है।
कस्बा के रहने वाले शिवशंकर लवानिया के पुत्र भुवन कांत अप्रैल 2015 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। इस समय भुवन कांत की पोस्टिंग श्रीगंगानगर राजस्थान में एएसआई पद पर थी।