फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में शिक्षा अधिकारी से अभद्रता: बेसिक शिक्षा अधिकारी को घेरकर हाथापाई, कपड़े फटे-चश्मा टूटा

Tue, 07 Dec 2021 11:44 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

हाथापाई में बीएसए के कपड़े फट गए, वहीं उनका चश्मा भी टूट गया। जानकारी होते ही चालक गाड़ी लेकर भाग गया और सूचना पुलिस तथा पास के स्कूलों में मौजूद शिक्षकों को दी।
विज्ञापन
मैनपुरी: शिक्षा अधिकारी संग हुई हाथापाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जनपद में घिरोर क्षेत्र के नाहिली गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में निरीक्षण के लिए पहुंचे बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को घेरकर हाथापाई की गई। हाथापाई करने वालों में शिक्षक, ग्रामीण और छात्र-छात्राएं शामिल रहे। खींचातानी में बीएसए के कपड़े फट गए, वहीं उनका चश्मा टूट गया। बीएसए ने पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है। देर शाम तक विद्यालय में एक शिक्षक के समर्थन में ग्रामीण एकत्रित थे। 

विज्ञापन

सोमवार को दोपहर करीब साढ़े 11 बजे बीएसए कमल सिंह कंपोजिट विद्यालय नाहिली निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं ठीक मिलीं, विधिवत कक्षाएं चल रही थीं। निरीक्षण करने के बाद बीएसए ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ वार्ता की। एक शिक्षक अपने कक्ष में थे, बीएसए ने उन्हें वार्ता के लिए बुलाया। इसी बीच कुछ अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए। बीएसए और शिक्षक के बीच वार्ता शुरू होते ही माहौल गर्म हो गया और अभिभावक, शिक्षकों और छात्रों ने बीएसए को घेर लिए। 

पुलिस को दी गई सूचना

शिक्षक और ग्रामीण छात्रों के सहयोग से बीएसए को धक्का देकर काफी दूर तक ले गए। इस बीच उनके साथ जमकर हाथापाई की गई। बीएसए ने किसी प्रकार से यहां से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने गेट बंद कर दिया। हाथापाई में बीएसए के कपड़े फट गए, वहीं उनका चश्मा भी टूट गया। जानकारी होते ही चालक गाड़ी लेकर भाग गया और सूचना पुलिस तथा पास के स्कूलों में मौजूद शिक्षकों को दी। इसके बाद अन्य स्कूलों के शिक्षक मौके पर पहुंचे और बीएसए को वहां से निकाला। बीएसए ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह को पूरे मामले की जानकारी दी। समाचार लिखे जाने तक बीएसए ने तहरीर नहीं दी थी।
विद्यालय के एक शिक्षक ने ग्रामीणों और छात्रों के साथ मिलकर मेरे साथ हाथापाई की। मेरी शर्ट के तीन बटन और चश्मा टूट गया। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है। जल्द ही पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।  - कमल सिंह, बीएसए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का एक साल: 365 दिन में खड़ा हुआ तीन मेट्रो स्टेशन का ढांचा, आज के दिन प्रधानमंत्री ने किया था शिलान्यास

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें